बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ: योजना लैंगिक समानता में रिकॉर्ड सुधार के साथ प्रगति के दशक का प्रतीक है
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 10वीं वर्षगांठ: योजना लैंगिक समानता में रिकॉर्ड सुधार के साथ प्रगति के दशक का प्रतीक है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) योजना की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो भारत में बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए समर्पित एक प्रमुख पहल है।
उद्घाटन समारोह 22 जनवरी, 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण), अन्नपूर्णा देवी (महिला और बाल विकास), और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भाग लिया।