बटालियन स्तर के संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 18वें संस्करण में भाग लेने के लिए 334 भारतीय सेना के जवानों की एक टुकड़ी नेपाल के लिए रवाना हुई।
बटालियन स्तर के संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 18वें संस्करण में भाग लेने के लिए 334 भारतीय सेना के जवानों की एक टुकड़ी नेपाल के लिए रवाना हुई।

भारतीय सेना की 334 कर्मियों वाली टुकड़ी आज बटालियन स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के 18 वें संस्करण में भाग लेने के लिए नेपाल के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 31 दिसंबर 2024 से 13 जनवरी 2025 तक नेपाल के सलझंडी में आयोजित किया जाएगा। यह एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व 11वीं गोरखा राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जाएगा। नेपाली सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व श्रीजंग बटालियन द्वारा किया जाएगा।