आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इससे पहले वे केरल के राज्यपाल थे। बीते साल दिसंबर महीने में केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले जिसके बाद आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया। वहीं बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी निभा रहे राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।