गुजरात मंत्रिमंडल ने नौ नये नगर निगमों के गठन को मंजूरी दे दी है।
गुजरात मंत्रिमंडल ने नौ नये नगर निगमों के गठन को मंजूरी दे दी है।

अहमदाबाद, एक जनवरी (भाषा) गुजरात मंत्रिमंडल ने बुधवार को नौ नगर पालिकाओं को नगर निगमों में बदलने को मंजूरी दी, जिससे राज्य में कुल नगर निकायों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। नये नगर निगमों का गठन 14 वर्ष बाद किया गया है।
गांधीनगर नगर निगम 2010 में सरकार द्वारा गठित किया गया आखिरी नगर निगम था।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नौ नए नगर निगमों नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नाडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर के गठन को मंजूरी दी गई।