मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 गुकेश डी (शतरंज), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स) और मनु भाकर (शूटिंग) को प्रदान किया गया।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 गुकेश डी (शतरंज), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), प्रवीण कुमार (पैरा-एथलेटिक्स) और मनु भाकर (शूटिंग) को प्रदान किया गया।

ओलंपिक में मेडल जीतने वाली मनु भाकर, शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार चर्चा में हैं.
गुरुवार को भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की. इनमें इन चारों खिलाड़ियों का नाम शामिल है.
इन सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा.
यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है. पिछले चार साल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है. आज बात इन खिलाड़ियों की, जिन्हें मिलेगा यह पुरस्कार.