फिनलैंड लगातार 8वें वर्ष विश्व खुशहाली रैंकिंग में शीर्ष पर
फिनलैंड लगातार 8वें वर्ष विश्व खुशहाली रैंकिंग में शीर्ष पर

संयुक्त राष्ट्र की विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025 में फिनलैंड को लगातार आठवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। इस देश ने 7.7/10 के औसत स्कोर के साथ फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है। नॉर्वे, आइसलैंड और स्वीडन जैसे अन्य नॉर्डिक देश भी शीर्ष 10 में बने हुए हैं। 147 देशों की इस सूची में भारत 118वें स्थान पर है। पिछली बार हमारी (भारत की) रैंकिंग 126वीं थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान सबसे दुखी देश बना हुआ है।