उत्तराखंड के हरिद्वार में शहरी सीमा के भीतर मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में शहरी सीमा के भीतर मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में अब मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी मांस की दुकानें जल्द ही बंद कर दी जाएंगी। हरिद्वार शहर का बाकी हिस्सा ड्राई जोन है, जहां मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। अब पूरे शहर में मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी। वर्तमान में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में करीब 100 कसाई की दुकानें संचालित हैं।