एनएचएआई ने पूरे भारत में राजमार्गों पर टोल दरों में 4-5% की वृद्धि की है।
एनएचएआई ने पूरे भारत में राजमार्गों पर टोल दरों में 4-5% की वृद्धि की है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के राजमार्गों पर टोल दरों में औसतन चार से पांच प्रतिशत की वृद्धि की है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के लिए संशोधित टोल दरें 1 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा हैं, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग (शुल्क और संग्रह की दर) नियम, 2008 के अनुसार शुल्क लगाया जाता है।
इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित शुल्क प्लाजा हैं और 180 राजमार्ग विकास कंपनियों द्वारा संचालित टोल प्लाजा हैं।