पीटी उषा ने भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय समुद्री खेल 2025 का उद्घाटन किया
पीटी उषा ने भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय समुद्री खेल 2025 का उद्घाटन किया

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और सांसद पद्मश्री डॉ. पी.टी. उषा ने नवी मुंबई स्थित भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (आईएमयू) में राष्ट्रीय समुद्री खेल 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें 20 से अधिक खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. पी.टी. उषा ने खेल भावना, अनुशासन और एकता के महत्व पर जोर दिया और तैराकी तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया।