राजगीर अगस्त में हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी करेगा
राजगीर अगस्त में हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की मेजबानी करेगा

हीरो एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने इस संबंध में पटना में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हीरो एशिया कप के 12वें संस्करण में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित 8 टीमें भाग लेंगी, जबकि शेष दो स्थान एएचएफ कप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से सुरक्षित किए गए हैं।